देश की खबरें | छत्तीसगढ़: बारूदी सुरंग में विस्फोट से आईटीबीपी के दो जवान शहीद, दो अन्य जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने शनिवार को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिसमें भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान शहीद हो गए और जिला पुलिस के दो जवान घायल हुए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नारायणपुर, 19 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने शनिवार को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिसमें भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान शहीद हो गए और जिला पुलिस के दो जवान घायल हुए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोडलियर गांव के निकट एक जंगल में यह विस्फोट हुआ, जिसमें आईटीबीपी की 53वीं बटालियन के दो जवान अमर पनवार (36) और के राजेश (36) शहीद हो गए।

उन्होंने बताया कि इस घटना में नारायणपुर जिला पुलिस के दो अन्य जवान घायल हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर जिले के ओरछा, मोहंदी और ईरकभट्टी पुलिस शिविर से आईटीबीपी, सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) और जिला रिजर्व गार्ड के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए धुरबेड़ा गांव की ओर रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि दल की वापसी के दौरान शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ, जिसमें आईटीबीपी के दो जवान तथा जिला पुलिस के दो जवान घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के कुछ देर बाद आईटीबीपी के घायल जवानों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस के घायल दो अन्य जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है।

राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है।

चार अक्टूबर को राज्य के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सीमा में अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 38 नक्सलियों को मार गिराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड