देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : कोरबा में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक मोटरसाइकिल के एक गोवंशीय पशु से टकराने की दुर्घटना में वाहन सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोरबा, 22 जून छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक मोटरसाइकिल के एक गोवंशीय पशु से टकराने की दुर्घटना में वाहन सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले तीनों लोग की उम्र करीब 40 वर्ष थी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात को करतला थानाक्षेत्र के सकदुकला गांव के पास उस समय हुई, जब तीनों लोग रामपुर गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि एक गोवंशीय पशु अचानक मोटरसाइकिल के सामने आ गया, जिस वजह से बाइक उससे टकरा गयी।

अधिकारी ने बताया कि दादर बस्ती गांव के रहने वाले तीनों लोग आपस में रिश्तेदार थे और टक्कर लगने से करीब 10 फुट ऊपर उछल गए।

उन्होंने बताया कि दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल तीसरे व्यक्ति को कोरबा के जिला अस्पताल पहुंचाया हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू