देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक महिला नक्सली समेत तीन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सुकमा, 19 सितंबर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक महिला नक्सली समेत तीन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में तीन नक्सलियों माड़वी भीमा (52), मड़कम हिड़मा(33) और पदाम आयते (42) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया।

उन्होंने बताया कि नक्सली भीमा दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का अध्यक्ष है तथा उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम है। वहीं हिड़मा दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का उपाध्यक्ष है।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली पदाम आयते जनताना सरकार की अध्यक्ष है और उसके ऊपर भी एक लाख रुपये का इनाम है।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने राज्य सरकार की ‘नियद नेल्ला नार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा और शोषण से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला, गश्त करने वाले पुलिस दल की रेकी करना तथा मार्ग को नुकसान पहुंचाने की घटना में शामिल होने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’ के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों की सहायत की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\