देश की खबरें | छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन की मौत, दो बालिकाएं घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है और दो बालिकाएं घायल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जांजगीर-चांपा, 19 जून छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है और दो बालिकाएं घायल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना दोपहर 12 बजे जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के मेहंदी गांव के पास की है जब पामगढ़ निवासी मन्नू नायक अपनी पत्नी उमा देवी और दो बेटियों के साथ मोटरसाइकिल पर डेराडीह गांव जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि राहौद गांव निवासी सूरज यादव की मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई तथा दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग नीचे गिर गये तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस उन्हें चपेट में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मन्नू, उनकी पत्नी उमा और सूरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा मन्नू की दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल बालिकाओं का उपचार किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया और बस में तोड़फोड़ की।

पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा लोगों को शांत कराए जाने के बाद जाम खोला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\