देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : मां की हत्या का आरोपी बेटा फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक युवक ने अपनी मां की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रायपुर, छह जनवरी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक युवक ने अपनी मां की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मुजगहन थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेकारी गांव में आज सुबह कमल यादव (30) ने अपनी मां फूल बाई (56) की कथित तौर पर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि सुबह पुलिस को फूल बाई की हत्या की जानकारी मिली और घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस दल ने शव बरामद किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फूल बाई की फावड़ा मारकर हत्या की गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, जब उसके बेटे कमल को घर से भागते देखा गया ​तब उन्हें शक हुआ। बाद में उन्हें फूल बाई की हत्या की जानकारी मिली और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने बताया कि अभी तक की जांच से जानकारी मिली है कि फूल बाई के पति अन्य गांव में रहते हैं जबकि फूल बाई अपने बेटे के साथ टेकारी गांव में रहती थी। मां-बेटे के बीच अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर फरार कमल की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड