देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : छह नक्सलियों ने किया सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में मंगलवार को छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

रायपुर, 15 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में मंगलवार को छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने मंगलवार को बताया कि जिले में चल रहे पूना नर्कोम (नई सुबह, नई शुरुआत) अभियान से प्रभावित होकर तथा शोषण, अत्याचार, भेदभाव और स्थानीय आदिवासियों के साथ होने वाली हिंसा से त्रस्त होकर छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

शर्मा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली मिलिशिया सदस्य और दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के सदस्य के रूप में सक्रिय थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ आगजनी, हत्या का प्रयास समेत अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

शर्मा ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\