देश की खबरें | छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत छह नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बीजापुर, 27 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत छह नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिकुरभट्टी और पुसबका गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने छह नक्सलियों को मार गिराया। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत रवाना किया गया था। अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) के जवान शामिल थे।

उन्होंने बताया कि दल जब चिकुरभट्टी और पुसबका गांव के जंगल में थे तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

सुंदरराज ने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब एक महिला समेत छह नक्सलियों के शव मौके से बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

बीजापुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र में है, जहां 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू