देश की खबरें | छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जिसमें से एक पर इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सुकमा, चार फरवरी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जिसमें से एक पर इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के केरलापाल थानाक्षेत्र में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों मुचाकी देवा (36) और मुचाकी जोगा (32) को गिरफ्तार कर किया।

उन्होंने बताया कि जोगा पर एक लाख रुपये का इनाम है।

अधिकारी ने बताया कि सुकमा जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान के तहत सोमवार को सुरक्षाबलों को केरलापाल थाना क्षेत्र के सिरसेट्टी, गड़गड़पारा और आसपास के गांवों की ओर रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल के जवान थाना क्षेत्र में पहुंचे तब दो संदिग्ध नक्सली वहां से भागने लगे, जिन्हें बाद में सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया।

अधिरकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से तीन किलोग्राम वजनी एक टिफिन बम, दो डेटोनेटर और अन्य सामान बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों को मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\