देश की खबरें | छत्तीसगढ़ः सुरक्षाबलों ने 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि गिरफ्तार किये गये नक्सलियों में से तीन पर इनाम घोषित था।

सुकमा, 29 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि गिरफ्तार किये गये नक्सलियों में से तीन पर इनाम घोषित था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के भेज्जी और जगरगुंडा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इनमें से तीन नक्सलियों कमांडर बारसे हड़मा (25), कमांडर बारसे नागेश (20) और हेमला जीतू (18) पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है।

अधिकारियों ने बताया कि भेज्जी थाना क्षेत्र के गोमपाड़ और भंडारपदर गांव के मध्य जंगल में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 27 अक्टूबर को जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल को अभियान के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने भंडारपदर गांव के जंगलों में घेराबंदी कर पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ इस वर्ष फरवरी माह में बिजली मिस्त्री पोड़ियाम जोगा की हत्या करने तथा सितम्बर में पुलिस मुखबीरी के आरोप में गांव के ही ओयामी पाण्डू की हत्या की घटना में शामिल होने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि इनमें से तीन नक्सलियों के खिलाफ वर्ष 2022 में दो पुलिसकर्मियों की हत्या का भी आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना पर 27 अक्टूबर को संयुक्त दल ने घेराबंदी कर 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि सुरक्षबलों ने गिरफ्तार नक्सलियों के पास से बारूद, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया था।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों से पूछताछ में पता चला कि वे सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए मार्ग में बारूदी सुरंग लगाने की कोशिश में थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बुधवार को सभी नक्सलियों को स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\