देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में छात्रा के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

राजनांदगांव, सात दिसंबर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में छात्रा के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा से बलात्कार के मामले में पुलिस ने महेंद्र मेश्राम (35) को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली कि इस महीने की दो तारीख को मेश्राम छात्रा को परिजनों की सहमति बगैर शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर कार से ले गया और सुनसान स्थान पर उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि शिक्षक ने इस दौरान छात्रा को जान से मारने तथा उसकी (छात्रा की) बड़ी बहन के साथ भी बलात्कार करने की धमकी दी थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद से डरी हुई छात्रा घर पहुंची और इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की तब उसने छह दिसंबर को घटना के बारे में अपने परिवार के सदस्यों को बताया।

उन्होंने बताया कि बाद में परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की और आज आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\