देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : माओवादियों ने दो ग्रामीणों को फांसी पर लटकाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने कथित तौर पर दो ग्रामीणों की फंदे से लटकाकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, 12 सितंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने कथित तौर पर दो ग्रामीणों की फंदे से लटकाकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है तथा इस संबंध में विस्तृत जानकारी ली जा रही है।

सुंदरराज ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने मंगलवार को मिरतुर पुलिस थाना क्षेत्र के जप्पेमरका गांव से एक स्कूली छात्र सहित तीन ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था।

उन्होंने बताया कि बाद में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर उनमें से दो को पेड़ पर फांसी से लटका दिया। उन्होंने स्कूली छात्र को छोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान माडवी सुजा और पोडियाम कोसा के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि माओवादियों की भैरमगढ़ क्षेत्र समिति ने हत्या की जिम्मेदारी ली है और दावा किया है कि दोनों पुलिस मुखबिर के रूप में काम कर रहे थे।

सुंदरराज ने बताया कि बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद पुलिस दल को मौके पर भेजा गया है। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now