जरुरी जानकारी | छत्तीसगढ़ विधानसभा ने 3,807 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ विधानसभा ने चालू वित्त वर्ष के लिए राज्य के 3,807.46 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट बृहस्पतिवार को पारित किया।

रायपुर, 27 अगस्त छत्तीसगढ़ विधानसभा ने चालू वित्त वर्ष के लिए राज्य के 3,807.46 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट बृहस्पतिवार को पारित किया।

कोविड-19 संकट के बीच मानसून सत्र के अंतिम दिन से पहले विधानसभा ने इसे मंजूरी दे दी।

यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.

चालू वित्त वर्ष का यह पहला अनुपूरक बजट है। इसके बाद 2020-21 के लिये राज्य के बजट का आकार बढ़कर 1,06,714 करोड़ रुपये हो गया।

अनुपूरक बजट पर विधानसभा में चर्चा का जवाब देते हुये मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने हा कि यदि जरूरत पड़ी तो उनकी सरकार और कर्ज लेगी लेकिन किसानों की वित्त स्थिति नहीं बिगड़ने देगी।

यह भी पढ़े | JEE And NEET Exams Guidelines: जेईई मेन (JEE Main) और नीट (NEET) परीक्षा से पहले NAT ने जारी की गाइडलाइन, छात्रों को करना होगा इन नियमों का पालन.

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसानों से 2,500 रुपये प्रति क्विंअल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करने के लिये प्रतिबद्ध है। इसके लिये राज्य सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की है। इसके तहत अब तक दो किस्तें दी जा चुकी हैं और बाकी दो का भी जल्द ही भुगतान किया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\