देश की खबरें | छत्तीसगढ़: आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में हुए आईईडी विस्फोट की चपेट आकर भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का जवान घायल हो गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नारायणपुर, 12 दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में हुए आईईडी विस्फोट की चपेट आकर भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का जवान घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के कुरूसनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर-कुरूसनार मार्ग पर हुए आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर आईटीबीपी की 53वीं बटालियन का जवान घायल हो गया है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में iPhone की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट Wistron Corps में सैलरी नहीं मिलने पर कर्मचारियों का हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस- देखें तस्वीर.

उन्होंने बताया कि आईटीबीपी के जवानों को कुरूसनार थाना क्षेत्र में गश्त पर भेजा गया था। दल जब नारायणपुर-कुरूसनार मार्ग पर था तब एक जवान का पैर आईईडी के ऊपर चला गया। इसके बम में विस्फोट हो गया और जवान घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल जवान को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर भेजा गया है।

यह भी पढ़े | Microsoft ने लॉन्च किया COVID-19 वैक्सीन मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

इससे पहले गत 30 अक्टूबर को नारायणपुर जिले के कोहकामेटा गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया था। इस घटना में भी आईटीबीपी का जवान घायल हो गया था।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान