देश की खबरें | छत्तीसगढ़ सरकार अमल करे वरना हमें अन्य परियोजनाओं के लिए धन देने पर विचार करना होगा: केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी है कि यदि वह ग्रामीण आवास योजना पर अमल करने में नाकाम रही, तो केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय इसकी अन्य परियोजनाओं को वित्तीय समर्थन देने पर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर हो जाएगा।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी है कि यदि वह ग्रामीण आवास योजना पर अमल करने में नाकाम रही, तो केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय इसकी अन्य परियोजनाओं को वित्तीय समर्थन देने पर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर हो जाएगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) को मार्च 2024 तक ‘सभी के लिए आवास’ प्रदान करने के उद्देश्य से एक अप्रैल, 2016 से लागू किया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को लिखे पत्र में ग्रामीण विकास सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ने उल्लेख किया कि राज्य सरकार ने इस संबंध में कई पत्रों और बैठकों के बावजूद संतोषजनक प्रगति नहीं दिखाई है।

सिन्हा ने पत्र में कहा, ‘‘यदि राज्य पीएमएवाई-जी को लागू करने में असमर्थ है, तो मंत्रालय को अन्य प्रमुख ग्रामीण विकास (मंत्रालय) योजनाओं/कार्यक्रमों के लिए अपने समर्थन पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।’’

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रालय के विभिन्न स्तरों से छत्तीसगढ़ सरकार के साथ कई दौर के संचार के बावजूद इसने न तो संतोषजनक प्रगति दिखाई है और न ही 562 करोड़ रुपये के राज्य के हिस्से को जारी किया है, जिसके परिणामस्वरूप पीएमएवाई-जी का काम रुका हुआ है।

सिन्हा ने इस बात को रेखांकित किया कि राज्य सरकारों द्वारा इस योजना को जमीनी स्तर पर लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 2020-21 में राज्य के हिस्से की राशि को जारी करने में कठिनाई के कारण आवंटित 6.48 लाख घरों में से अधिकांश को वापस ले लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें