देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : बाल संप्रेक्षण गृह से चार लड़के फरार, एक पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बाल संप्रेक्षण गृह से चार लड़के फरार हो गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कोरबा, 31 जुलाई छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बाल संप्रेक्षण गृह से चार लड़के फरार हो गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कोरबा जिला मुख्यालय के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिसदी इलाके के एक निजी मकान में किराए पर संचालित बाल संप्रेक्षण गृह से रविवार को चार लड़के फरार हो गए। लड़कों की उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी बजरंग प्रसाद सांडे ने बताया कि जानकारी मिली है कि संप्रेक्षण गृह में तैनात होमगार्ड के जवान की लापरवाही के कारण चारों लड़के फरार हुए हैं। चारों को चोरी के अलग-अलग मामलों में पकड़ा गया था।

सांडे ने बताया कि बाल संप्रेक्षण गृह में तैनात होमगार्ड का जवान दरवाजे को खुला छोड़ दिया था, जिसका फायदा उठाकर चार लड़के वहां से फरार हो गए। फरार होने वाले लड़कों में दो कोरबा के और दो जांजगीर जिले के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद संप्रेक्षण गृह में तैनात कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। बाद में अधिकारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद फरार लड़कों की खोजबीन शुरू की गई। एक लड़के को बाल्को क्षेत्र से पकड़ा गया है तथा अन्य की तलाश की जा रही है, साथ ही संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड