देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : बीजापुर जिले से पांच नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से सुरक्षा बलों ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, 22 जून छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से सुरक्षा बलों ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत जारपल्ली गांव के करीब सुरक्षा बलों ने नक्सली कुंजाम जोगा (20), कारम भीमा (28), लेकाम भीमा (32) को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को पामेड़ थाना से जिला पुलिस बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल के जवान जब जारपल्ली गांव के करीब थे तब पांच नक्सली मोटर साइकिल को छोड़कर वहां से भागने लगे। बाद में सुरक्षा बल के जवानों ने घेरांबदी कर सभी नक्सलियों को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों से दो मोटर साइकिल , विस्फोट और अन्य सामग्री बरामद की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट