देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : बारूदी सुरंग में विस्फोट, महिला घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से एक महिला घायल हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, नौ सितंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से एक महिला घायल हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूसापुर और गलगम गांव के मध्य बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से नेल्लाकाकेर गांव की निवासी रामबाई काका घायल हो गई है।

उन्होंने बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार, महिला रामबाई काका बृहस्पतिवार की शाम भूसापुर और गलगम गांव के मध्य थी तब उसका पैर नक्सलियों द्वारा लगाई गई बारूदी सुरंग के ऊपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हो गया और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद महिला को गलगम गांव स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शिविर में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। बाद में उसे बीजापुर के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में महिला को शरीर और बांयी आंख में गंभीर चोट पहुंची है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली रास्ते में बारूदी सुरंग लगाते हैं लेकिन इससे कई बार आम नागरिकों और मवेशियों की भी मृत्यु हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड