देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर व दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दंतेवाड़ा, चार अक्टूबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर व दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि अपराह्न लगभग एक बजे जब सुरक्षाबल नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना वाली जगह पर पहुंचे तो उन्होंने (नक्सलियों ने) गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के संयुक्त बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है तथा क्षेत्र में रुक रुक कर गोलीबारी हो रही है।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है।

इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

सुरक्षाबलों ने बृहस्पतिवार को बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले में मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के अस्थायी शिविर को ध्वस्त कर दिया था और भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी