देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : सरगुजा में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी और बेटे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार पति—पत्नी और उनके दो माह के बेटे की मौत हो गई तथा कार चालक घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अंबिकापुर, दो मई छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार पति—पत्नी और उनके दो माह के बेटे की मौत हो गई तथा कार चालक घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिशुनपुर गांव के करीब, तेज गति से जा रही एक कार से टकराकर मोटरसाइकिल सवार सुनील लकड़ा (35), उनकी पत्नी असमति बाई (30) और उनके दो माह के बेटे बाबू की मृत्यु हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि सीतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेटला गांव के निवासी सुनील मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने परिवार के साथ इलाज के लिए अंबिकापुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जब सुनील सीतापुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर बिशुनपुर गांव के करीब पहुंचे तभी तेज गति से जा रही एक कार से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में असमति और बाबू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा सुनील गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। घटना में कार चालक संतोष पैकरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल रवाना किया गया। बाद में पुलिस ने शवों और घायलों को अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान सुनील ने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि कार चालक का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\