देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : सीआरपीएफ के जवान ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दंतेवाड़ा, 26 अगस्त छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में बारसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीआरपीएफ के 195वीं बटालियन मुख्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक विपिन चन्द्र ने आत्महत्या कर ली है।

उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रधान आरक्षक चंद्र सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन के सी कंपनी में पदस्थ था। आज सुबह लगभग 10:30 बजे वह अपने बैरक गया और वहां एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली उसके गले में लगी।

अधिकारियों ने बताया कि जब वहां मौजूद अधिकारियों और जवानों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए दंतेवाड़ा स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक जवान के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता नहीं चल सका है कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया और जांच के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।

राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सीआरपीएफ के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट