देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने राज्य में 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रायपुर, 29 मई छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि साय ने आज रायपुर जिले के भैंसा गांव में आयोजित सुशासन शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने देशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 29 मई से 12 जून तक चलने वाले 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

साय ने कहा कि यह अभियान वैज्ञानिक सहयोग और अनुसंधान को खेतों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और इस अभियान में केंद्र सरकार के वैज्ञानिक राज्य के वैज्ञानिकों के साथ दल बनाकर कार्य करेंगे तथा आने वाले दिनों में राज्य के 13 लाख से अधिक किसानों से संपर्क किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कृषि वैज्ञानिक और शोधकर्ता प्रयोगशाला से निकलकर खेतों तक जाकर किसानों को उन्नत और संतुलित कृषि की जानकारी देंगे तथा किसानों से सुझाव भी लेंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों को कृषि संकल्प अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि शोध सिर्फ प्रयोगशालाओं में न रहे, बल्कि गांव-गांव तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 100 वैज्ञानिक इस अभियान में भाग लेंगे, जो स्थानीय वैज्ञानिकों और अधिकारियों के साथ मिलकर प्रतिदिन दो-दो कैंप लगाएंगे और किसानों को उन्नत खेती की जानकारी देंगे।

उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री का कहना है कि भारत के किसान जितने सशक्त होंगे, देश उतना ही मजबूत होगा।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान 12 जून तक चलेगा और इसका उद्देश्य वैज्ञानिकों को किसानों से सीधे जोड़ते हुए उन्हें नई तकनीकों, सरकारी योजनाओं तथा सफल कृषि मॉडलों की जानकारी प्रदान करना है।

अभियान में कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्रों तथा संबंधित विभागों का सहयोग लिया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी