देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने अपनी सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस के अनुसार जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

रायपुर, 21 जुलाई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने अपनी सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस के अनुसार जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के कोड़ेकुरसे थाना क्षेत्र के तहत करकपाल गांव स्थित शिविर में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बीएसएफ की 81 वीं बटालियन के जवान लक्ष्मण एनजी (30 वर्ष) ने इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली। जवान की देर रात रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि अन्य जवानों की मदद से घायल लक्ष्मण को बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया तथा उसे एम्स में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गयी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से कोई भी पत्र बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मण कर्नाटक का निवासी था। वह इस महीने की सात तारीख को लंबी छुट्टी के बाद वापस लौटा था। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। पिछले वर्ष दिसंबर में जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में बीएसएफ के एक जवान ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी