देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : बारूदी सुरंग में विस्फोट, बीएसएफ जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में शुक्रवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कांकेर, सात अक्टूबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में शुक्रवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कांकेर के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के कोयलीबेड़ा-पानीडोबीर मार्ग पर मरकानार गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से बीएसएफ का जवान घायल हो गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली है कि शुक्रवार सुबह पानीडोबरी गांव स्थित बीएसएफ के शिविर से जवान अपने बीमार सहयोगी को कोयलीबेड़ा शिविर लेकर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि जवान मोटरसाइकिल पर थे और जब वे मरकानार गांव के करीब पहुंचे, तब बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। इस घटना में एक जवान घायल हो गया।

अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद घायल जवान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके से दो बारूदी सुरंग बरामद की हैं और क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को बस्तर संभाग के एक दिवसीय दौरे पर हैं। वह कांकेर जिले के चरामा क्षेत्र में लघु फसल प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन इकाई का उद्घाटन करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड