देश की खबरें | छत्तीसगढ़ भाजपा ने सदस्यता लक्ष्य हासिल किया, 60 लाख से अधिक सदस्य बनाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छत्तीसगढ़ इकाई ने राज्य भर में 60 लाख से अधिक लोगों को प्राथमिक सदस्य के रूप में शामिल करते हुए सदस्यता अभियान का अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है।

रायपुर, 30 नवंबर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छत्तीसगढ़ इकाई ने राज्य भर में 60 लाख से अधिक लोगों को प्राथमिक सदस्य के रूप में शामिल करते हुए सदस्यता अभियान का अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा सदस्यता अभियान तीन सितंबर को शुरू हुआ था, जिसमें मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करने वाले पहले पार्टी सदस्य बने।

साय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ''ये उपलब्धि है बेमिसाल, छत्तीसगढ़ वासियों का आभार। हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा की सदस्यता संख्या अपने लक्ष्य 60 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। राष्ट्र निर्माण में मजबूत सहभागी बनने को तत्पर इन सभी सदस्यों का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत करता हूं।''

साय ने कहा कि निश्चित ही यह प्रदेश भाजपा संगठन के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि और गौरवान्वित करने वाला क्षण है।

उन्होंने कहा, “मैं सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सहृदय अभिनंदन करता हूं।''

मुख्यमंत्री ने कहा है, ''आप सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत - विकसित छत्तीसगढ़ की परिसंकल्पना को साकार करने के लिए राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित भारतीय जनता पार्टी से जुड़ें।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\