देश की खबरें | छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : भाजपा ने पंडरिया सीट से भावना बोहरा को मैदान में उतारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्य की एक विधानसभा सीट पंडरिया के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा की।

रायपुर, 18 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्य की एक विधानसभा सीट पंडरिया के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा की।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पंडरिया समेत 20 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में सात नवंबर को मतदान होगा। राज्य की कुल 90 सीटों के लिए दो चरणों में सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी ने 90 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची में कबीरधाम जिले की पंडरिया सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा की है।

पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी ने कबीरधाम जिला पंचायत की सभापति और महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सचिव भावना बोहरा को पंडरिया से चुनाव मैदान में उतारा है।

इसके साथ ही पार्टी ने 86 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शेष चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है। इन सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा।

राज्य में पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की शुरुआत 13 अक्टूबर से हुई है।

कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। भाजपा 15 सीटों पर सिमट गई थी। राज्य में जेसीसी (जे) और बसपा को क्रमशः पांच और दो सीटें मिली थी। कांग्रेस के मौजूदा विधायक 71 है।

विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के सत्ताधारी दल कांग्रेस ने 30 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी