देश की खबरें | छत्तीसगढ़ : पांच लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली ने समर्पण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पांच लाख रुपये की इनामी एक महिला नक्सली ने समर्पण कर दिया है। वह पुलिस पर किए गए हमले के कई मामलों में वांछित थी। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि समर्पण करने के बाद महिला को उसकी बेटी के पास वापस घर भेज दिया गया।

बीजापुर, पांच जून छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पांच लाख रुपये की इनामी एक महिला नक्सली ने समर्पण कर दिया है। वह पुलिस पर किए गए हमले के कई मामलों में वांछित थी। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि समर्पण करने के बाद महिला को उसकी बेटी के पास वापस घर भेज दिया गया।

सोमली सोडी उर्फ वनिता (32) प्रतिबंधित संगठन के साथ 2003 से काम कर रही थी और वह 2018 से उसकी ‘नगरम’ स्थानीय इकाई की कमांडर थी। बीजापुर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा, “वनिता ने अपनी बेटी और परिवार के लिए शनिवार को पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया।”

अधिकारी के मुताबिक, पुलिस को दिए बयान में बीजापुर निवासी वनिता ने खोखली नक्सली विचारधारा, अविवेकपूर्ण व्यवहार, उत्पीड़न और परिवार के प्रति प्रेम को नक्सल आंदोलन छोड़ने की वजह बताया।

वनिता नक्सलियों के उस दल की सदस्य थी, जिसने 2004 में आवापल्ली-इलमीडीह सड़क विकास परियोजना को सुरक्षा देने वाले पुलिसकर्मियों पर हमला किया था।

अधिकारी के अनुसार, वह 2006 में आईईडी धमाके, 2007 में सुरक्षाबलों पर किए गए हमले और कई अन्य वारदातों में भी शामिल थी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को वनिता द्वारा समर्पण करने के बाद उसे राज्य सरकार की समर्पण और पुनर्वास नीति के तहत 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\