खेल की खबरें | शतरंज ओलंपियाड : भारतीय टीम ने जीत से शुरूआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीमों ने शुक्रवार को यहां 44वें शतरंज ओलंपियाड के ओपन और महिला वर्ग में जीत से शुरूआत की।

मामल्लापुरम, 29 जुलाई भारतीय टीमों ने शुक्रवार को यहां 44वें शतरंज ओलंपियाड के ओपन और महिला वर्ग में जीत से शुरूआत की।

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय महिला ए टीम ने ताजिकिस्तान को जबकि बी टीम ने वेल्स को पराजित किया।

दोनों भारतीय टीमों ने अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

भारतीय स्टार खिलाड़ी कोनेरू हम्पी, आर वैशाली और भक्ति कुलकर्णी ने जीत दर्ज की।

भारतीय सी टीम ने भी जीत से शुरूआत की।

पुरूषों की स्पर्धा में तीन भारतीय टीमों ने पहले दौर के मैचों में क्रमश: जिम्बाब्वे, संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण सूडान पर जीत हासिल की।

ऐतिहासिक शतरंज ओलंपियाड के शुरूआती दौर का उद्घाटन खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय खिलाड़ी विदित गुजराती के बोर्ड पर पहली चाल चलकर किया।

पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद, फिडे अध्यक्ष आर्काडी वोर्कोविच, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर और ओलंपियाड निदेशक भरत सिंह चौहान भी इस मौके पर उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\