खेल की खबरें | शतरंज ओलंपियाड: भारत पूल बी में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के पूल बी में अजेय रहने के साथ तालिका में शीर्ष पर रहते हुए शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया ।

चेन्नई, 10 सितंबर भारत फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के पूल बी में अजेय रहने के साथ तालिका में शीर्ष पर रहते हुए शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया ।

लीग चरण के अंतिम दिन, भारत ने स्लोवेनिया के साथ ड्रॉ खेलने से पहले ने हंगरी और मोल्दोवा पर जीत दर्ज की।

पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद की अगुवाई वाली भारतीय टीम नौ मैचों में सात जीत और दो ड्रॉ मुकाबले से 16 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर रही। हंगरी 15 अंक के साथ ग्रुप तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। ग्रुप से शीर्ष दो टीमों ने प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई किया।

भारत ने दिन की शुरुआत सातवें दौर में करीबी प्रतिद्वंद्वी हंगरी पर 4-2 से जीत से की। इस मुकाबले में आनंद के अलावा शीर्ष महिला खिलाड़ी कोनेरू हम्पी और निहाल सरीन ने जीत दर्ज की जबकि डी हरिका और आर वैशाली ने ड्रॉ खेला। पी हरिकृष्णा को हालांकि इमरे बलोग से हार का सामना करना पड़ा।

आठवें दौर में भारत ने आनंद, हम्पी और हरिका को आराम देने का फैसला किया लेकिन उसे मोल्दोवा को 5-1 से हराने में कोई समस्या नहीं थी। विदित गुजराती, तानिया सचदेव, भक्ति कुलकर्णी और प्रतिभाशाली युवा आर प्रज्ञानानंद ने जीत दर्ज की, जबकि बी अधिबान और बी सविता श्री को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।

ग्रुप तालिका में शीर्ष स्थान पक्का होने के बाद भारत ने स्लोवेनिया से 3-3 से ड्रॉ खेला।

स्लोवेनिया के खिलाफ सिर्फ विदित गुजराती और प्रज्ञानानंद ही जीत दर्ज कर सके। स्लोवेनिया के तेजा विदिच और जाला उर्ह ने भक्ति कुलकर्णी और सविता श्री को हराकर टीम की वापसी करायी।

इसके बाद अनुभवी हरिकृष्णा ने ड्रॉ खेलकर भारत को हार से बचा लिया।

क्वार्टर फाइनल मुकाबला दो दिन के विश्राम  के बाद 13 सितंबर को होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\