खेल की खबरें | चेसेबल मास्टर्स फाइनल: टाईब्रेक में डिंग लिरेन से हारे भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को शुक्रवार को मेल्टवाटर चैंपियन्स शतरंज टूर चेसेबल मास्टर्स 2020 आनलाइन टूर्नामेंट के फाइनल में कड़े मुकाबले में टाईब्रेकर में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी डिंग लिरेन के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।

चेन्नई, 27 मई युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को शुक्रवार को मेल्टवाटर चैंपियन्स शतरंज टूर चेसेबल मास्टर्स 2020 आनलाइन टूर्नामेंट के फाइनल में कड़े मुकाबले में टाईब्रेकर में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी डिंग लिरेन के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।

चेन्नई के 16 साल के प्रज्ञानानंदा ने वापसी करते हुए पहला सेट गंवाने के बाद दूसरा सेट जीत लिया लेकिन इसके बाद वह दो बाजी के ब्लिट्ज टाईब्रेकर में हार गए।

पहला सेट 1.5-2.5 से गंवाने वाले भारतीय ग्रैंडमास्टर ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 2.5-1.5 से जीता जिसके कारण नजीजे के लिए ब्लिट्ज टाईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा।

लिरेन ने इसके बाद अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए दूसरी टाईब्रेकर बाजी में प्रज्ञानानंदा को हरा दिया। टाईब्रेकर की पहली बाजी ड्रॉ रही थी लेकिन चीन के खिलाड़ी ने अगली बाजी 49 चाल में जीतकर प्रज्ञानानंदा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

इससे पहले मुकाबले को टाईब्रेक में खींचने के लिए प्रज्ञानानंदा को दूसरा सेट जीतना जरूरी था और उन्होंने महत्वपूर्ण जीत दूसरी बाजी में 79 चाल में दर्ज की।

दूसरे सेट की अन्य बाजी बराबरी पर छूटी जिससे मुकाबले के नतीजे के लिए टाईब्रेक का सहारा लिया गया।

प्रज्ञानानंदा सेमीफाइनल में नीदरलैंड के स्टार खिलाड़ी अनीष गिरी को हराकर मेल्टवाटर चैंपियन्स शतरंज टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाहले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।

टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में प्रज्ञानानंदा ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को दूसरी बार हराया और फिर क्वार्टर फाइनल में चीन के वेई यी को शिकस्त दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू