देश की खबरें | बलात्कार पर कथित टिप्पणी के बाद विवाद में घिरे चेन्नीतला, मंत्री, महिला आयोग ने कहा मांफी मांगें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य में बलात्कार के एक मामले पर कथित रूप से असंवेदनशील टिप्पणी करने के बाद केरल में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला मंगलवार को विवाद में घिर गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, आठ सितंबर राज्य में बलात्कार के एक मामले पर कथित रूप से असंवेदनशील टिप्पणी करने के बाद केरल में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला मंगलवार को विवाद में घिर गए।

गौरतलब है कि कांग्रेस नीत यूडीएफ की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में एक पत्रकार ने चेन्नीतला से पूछा था कि क्या कोविड-19 प्रमाणपत्र पाने गयी महिला के साथ बलात्कार के आरोप में कल गिरफ्तार हुआ कनिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ था? इसी के जवाब में उन्होंने कथित विवादित टिप्पणी की।

यह भी पढ़े | Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में कोरोना टेस्ट के लिए अब डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की नहीं होगी जरूरत.

इस बात से इंकार करते हुए कि आरोपी कांग्रेस से किसी भी रूप में जुड़ा था, चेन्नीतला ने कहा, ‘‘क्या यह कहीं लिखा हुआ है कि सिर्फ डीवाईएफआई (माकपा युवा मोर्चा) के कार्यकर्ता ही महिलाओं के साथ यौन अपराध कर सकते हैं? यह सब झूठ है कि आरोपी कांग्रेस पार्टी या किसी से भी जुड़ा हुआ था।’’

उनके बयान की कटु आलोचना हो रही है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा और राज्य महिला आयोग ने चेन्नीतला से अपनी टिप्पणी वापस लेने और माफी मांगने को कहा है।

यह भी पढ़े | Fire in SSG Hospital: गुजरात के एसएसजी अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी आग, सभी मरीज सुरक्षित.

शैलजा ने फेसबुक पोस्ट लिखा है, ‘‘महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले विपक्ष के नेता को माफी मांगनी चाहिए। जो महिलाओं का अपमान करते हैं उनके लिए स्वास्थ्य विभाग में कोई जगह नहीं है।’’

राज्य महिला आयोग की प्रमुख एम.सी. जोसफीन ने कहा कि विपक्ष के नेता का यह बयान अस्वीकार्य है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बयान वापस लिया जाना चाहिए और विपक्ष के नेता को केरल के समाज से माफी मांगनी चाहिए।’’

हालांकि, चेन्नीतला ने बाद में सफाई दी कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर उनके खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे कहने का मतलब यह था कि किसी भी महिला के साथ अपराध नहीं होना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\