खेल की खबरें | अब मुंबई में आईपीएल की तैयारियां करेगा चेन्नई सुपरकिंग्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में तीन बार का चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) नौ अप्रैल से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिये अब मुंबई में तैयारियां करेगा।

चेन्नई, 25 मार्च इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में तीन बार का चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) नौ अप्रैल से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिये अब मुंबई में तैयारियां करेगा।

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने आठ मार्च से एम ए चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर दिया था। उसने बुधवार तक यहां अभ्यास किया और गुरुवार को उसकी टीम मुंबई रवाना हो गयी।

सीएसके की विज्ञप्ति के अनुसार टीम अब एक महीने तक मुंबई में रहेगी।

सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएस विश्वनाथन ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों का मानना है कि यहां दो सप्ताह का शिविर काफी लाभकारी रहा। हमने चार या पांच दिन नेट्स पर भी अभ्यास किया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले सत्र के बाद धोनी ने हमसे कहा था कि वह 2021 के टूर्नामेंट की तैयारी के लिये मार्च में चेन्नई पहुंच जाएंगे और वह इस पर कायम रहे। ’’

आईपीएल नौ अप्रैल से शुरू होगा और सुपरकिंग्स अपने पहले पांच मैच मुंबई में खेलेगा। उसका पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इसके बाद टीम लीग चरण के अन्य मैच दिल्ली, बेंगलुरू और कोलकाता में खेलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड