देश की खबरें | केमिस्ट हत्या मामला: ‘षडयंत्रकारी’’ इरफान खान सात जुलाई तक पुलिस हिरासत में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अमरावती की एक अदालत ने रविवार को केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या मामले में कथित ‘‘षडयंत्रकारी’’ इरफान खान को सात जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। वहीं पुलिस अब उस गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के बैंक खातों की जांच कर रही है, जिसमें आरोपी एक निदेशक है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अमरावती, तीन जुलाई महाराष्ट्र के अमरावती की एक अदालत ने रविवार को केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या मामले में कथित ‘‘षडयंत्रकारी’’ इरफान खान को सात जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। वहीं पुलिस अब उस गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के बैंक खातों की जांच कर रही है, जिसमें आरोपी एक निदेशक है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अमरावती शहर के रहने वाले खान (35) को कोल्हे की हत्या के सिलसिले में शनिवार को नागपुर से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी एक स्वयंसेवी संस्था ‘रहबर’ का निदेशक है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अब उसके बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के उदयपुर शहर में दर्जी कन्हैयालाल और अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे (54) की हत्याओं के बीच समानताएं हैं, क्योंकि उन दोनों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व पदाधिकारी नुपुर शर्मा का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर संदेश डाले थे।
पैगंबर मोहम्मद के बारे में टिप्पणी करने को लेकर भाजपा ने शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था।
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट किया था कि अमरावती मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दी गई है।
हालांकि अमरावती की पुलिस आयुक्त डॉ.आरती सिंह ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ मामले की जांच एनआईए को सौंपे जाने के संबंध में अब तक हमें कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। सोमवार तक हमें आदेश प्राप्त हो जाएगा, जिसके बाद हम जांच को औपचारिक रूप से केंद्रीय एजेंसी को सौंप देंगे क्योंकि प्रक्रियात्मक औपचारिकताओं में कुछ समय लगता है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)