जरुरी जानकारी | आर्थिक वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकते हैं रसायन, पेट्रोरसायन उद्योग : मांडविया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि भारत का रसायन और पेट्रोरसायन उद्योग देश की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि भारत का रसायन और पेट्रोरसायन उद्योग देश की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मांडविया ने रसायन एवं पेट्रोरसायन मंच की तीसरी बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मांडविया ने कहा, ‘‘रसायन और पेट्रोरसासयन क्षेत्र भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र में बदल सकता है...।’’

इस अवसर पर रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री भगवंत खुबा भी मौजूद थे।

मांडविया ने कहा कि रसायन और पेट्रोरसायन उद्योग में देश के विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता है।

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘भारत को रसायनों और उर्वरकों में वैश्विक बाजार का नेतृत्व करने के लिए अपना खुद का मॉडल बनाने की जरूरत है।’’

मांडविया ने कंपनियों और सलाहकार मंच से भविष्य की रणनीति बनाने के लिए कहा, जो वैश्विक मांग और गठबंधन उद्योगों की उभरती आवश्यकताओं के अनुरूप हो।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में चुनौती का सामना करने की क्षमता है, जरूरत इस बात की है कि ऐसी रणनीति बनाई जाए जो परिणामों पर केंद्रित हो।’’

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\