देश की खबरें | आचार संहिता उल्लंघन मामले में सांसद संजय सिंह पर आरोप तय, अगली सुनवाई पांच जुलाई को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुलतानपुर की सांसद-विधायक अदालत ने आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 दिशा-निर्देशों के उल्लंघन से संबंधित एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के खिलाफ मंगलवार को आरोप तय किए।

सुलतानपुर (उप्र), तीन जून सुलतानपुर की सांसद-विधायक अदालत ने आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 दिशा-निर्देशों के उल्लंघन से संबंधित एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के खिलाफ मंगलवार को आरोप तय किए।

अदालत ने सिंह की आरोपमुक्त करने की याचिका भी खारिज कर दी और अगली सुनवाई पांच जुलाई को तय की।

संजय सिंह के अधिवक्ता मदन प्रताप सिंह ने बताया कि आप सांसद मंगलवार को अदालत में पेश हुए। उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपमुक्त करने की उनकी अर्जी खारिज कर दी।

मामले में दो अन्य आरोपियों की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई की अगली तारीख पांच जुलाई तय की गई।

जिले के बंधुआकलां थाने के हसनपुर गांव में 13 अप्रैल 2021 को पंचायत चुनाव के दौरान बिना अनुमति सभा करने के आरोप में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह समेत 13 नामजद और 45 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। सिंह अपनी पार्टी की जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार सलमा बेगम के पक्ष में सभा कर रहे थे, जिसकी अनुमति उनके पास नहीं थी।

उन्होंने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों ने जमानत करा ली थी जबकि सांसद संजय सिंह के गैरहाजिर रहने पर अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद जुलाई 2024 को संजय सिंह ने आत्मसमर्पण किया था, जहां 20 हजार रुपये की दो जमानत और निजी मुचलका दाखिल करने पर उनको रिहा किया गया था।

उन्होंने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें हसनपुर के सभी निवासी मकसूद अंसारी, सलीम अंसारी, जगदीश यादव, मकसूद, सुकई, धर्मराज, जीशान, साहबान, सिकंदर, जलील और अजय को सह-आरोपी बनाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\