देश की खबरें | झारखंड में भाकपा (माओवादी) के चार सदस्यों के खिलाफ उगाही के मामले में आरोपपत्र दायर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एनआईए ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के चार सदस्यों के खिलाफ सोमवार को पूरक आरोपपत्र दायर किया। इन पर उगाही के माध्यम से संगठन के लिए धन जुटाने के आरोप हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, 11 जनवरी एनआईए ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के चार सदस्यों के खिलाफ सोमवार को पूरक आरोपपत्र दायर किया। इन पर उगाही के माध्यम से संगठन के लिए धन जुटाने के आरोप हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

पहला पूरक आरोपपत्र भारतीय दंड संहिता, अवैध गतिविधियां (निवारण) कानून और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की संबंधित धाराओं में रांची में एनआईए की विशेष अदालत में दायर किया गया।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक प्रवक्ता ने कहा कि आरोपपत्र में गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार यादव, सुनील मांझी और मनोज कुमार चौधरी के अलावा फरार चल रहे कृष्णा दा का नाम भी शामिल है। ये सभी झारखंड के गिरिडीह के निवासी हैं।

अधिकारी ने बताया कि यादव को 22 जनवरी 2018 को भाकपा (माओवादी) कैडर को उगाही का धन देने के लिए जाते समय रास्ते में गिरफ्तार किया गया। उससे छह लाख रुपये और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।

अधिकारी ने बताया कि वह प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) का एक सक्रिय सदस्य था

एनआईए ने जुलई 2018 में इस मामले में जांच शुरू की।

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि मांझी, कृष्णा दा और चौधरी भी संगठन के लिए लेवी के माध्यम से धन जुटाते थे। मामले में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट