देश की खबरें | स्कूल समय में बदलाव अंतिम निर्णय नहीं, किया जा सकता है पुनर्विचार : जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विद्यालयों के समय में बदलाव को लेकर हो रही आलोचना के बीच जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने मंगलवार को कहा कि यह फैसला अंतिम नहीं है और इस पर पुनर्विचार किया जा सकता है।

श्रीनगर, आठ जुलाई विद्यालयों के समय में बदलाव को लेकर हो रही आलोचना के बीच जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने मंगलवार को कहा कि यह फैसला अंतिम नहीं है और इस पर पुनर्विचार किया जा सकता है।

शिक्षा विभाग ने सोमवार को कश्मीर और जम्मू संभाग के शीतकालीन क्षेत्र के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया। भीषण गर्मी के कारण गर्मी की छुट्टियों के लिए बंद किए गए स्कूल मंगलवार को फिर से खुल गए।

शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार , श्रीनगर के नगर निकाय की सीमा में आने वाले स्कूलों का समय सुबह साढ़े सात बजे से पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक होगा और निकाय की सीमा से बाहर के स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा।

गर्मी की छुट्टी से पहले स्कूल सुबह नौ बजे के आसपास खुलते थे।

संशोधित समय को लेकर अभिभावकों सहित कई वर्गों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विपक्षी नेताओं ने भी इस कदम की व्यावहारिकता पर सवाल उठाए।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में संवाददाताओं से इटू ने कहा, ‘‘मुझे (स्कूल के समय में बदलाव को लेकर) कई कॉल आए हैं। मैं कहना चाहती हूं कि ये (संशोधित स्कूल समय) अंतिम नहीं हैं। अगर हमें लगता है कि समय में बदलाव की जरूरत है, तो हम ऐसा कर सकते हैं।’’

कश्मीर में बढ़ते तापमान के कारण 21 जून को अधिकारियों ने घाटी भर के सभी स्कूलों के लिए 23 जून से सात जुलाई तक 15 दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टी की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू