देश की खबरें | चंद्रयान के उपकरण ने सौर कोरोना, हेलियोफिजिक्स पर दिए विशिष्ट वैज्ञानिक नतीजे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के चंद्रयान-2 मिशन पर लगे एक उपकरण ने सौर कोरोना और हेलियोफिजिक्स पर विशिष्ट वैज्ञानिक नतीजे उपलब्ध कराए हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने यह जानकारी दी है।

बेंगलुरु, 23 जून भारत के चंद्रयान-2 मिशन पर लगे एक उपकरण ने सौर कोरोना और हेलियोफिजिक्स पर विशिष्ट वैज्ञानिक नतीजे उपलब्ध कराए हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने यह जानकारी दी है।

कोरोना सूर्य का बाहरी वातावरण होता है। यह सूर्य की दिखने वाली सतह के ऊपर कई हजार किलोमीटर तक फैली हुई है जो धीरे-धीरे हमारे सौर मंडल से बाहर की ओर बहने वाली सौर पवन में परिवर्तित हो जाती है। हेलियोफिजिक्स सूर्य और सौर मंडल के बीच भौतिक संबंधों का विज्ञान है।

बेंगलुरु में स्थित अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि उसे ऊर्जा और सूर्य के अन्य विभिन्न आयामों की अच्छी समझ है लेकिन कई संभवत: अहम घटनाएं अब भी एक रहस्य है। इनमें से कुछ रहस्य सूर्य के गर्म बाहरी वातावरण से संबंधित हैं जिसे कोरोना के तौर पर जाना जाता है जो विद्युत चुम्बकीय वर्णक्रम के पराबैगनी और एक्स-रे तरंगदैर्घ्यों में उत्सर्जन करती है। यह ज्ञात है कि कोरोना में एक मिलियन केल्विन से अत्यधिक तापमान में आयनित गैस होती है जो सूर्य की दिखने वाली सतह के तापमान से कहीं अधिक है।

इसरो के अनुसार, अत्यधिक गर्म कोरोना की मौजूदगी जैसी बातों का पता लगने से ऐसा संकेत मिलता है कि कोरोना के गर्म होने में मैग्नेटिक फील्ड की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। सूर्य की दृश्य तस्वीरों में जो गहरे धब्बे दिखते हैं उन्हें ही कोरोना कहा जाता है जहां बताया जाता है कि मैग्नेटिक फील्ड मजबूत होते हैं।

इसरो की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अंतरिक्ष विभाग की एक शाखा अहमदाबाद स्थित फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी (पीआरएल) के वैज्ञानिकों के एक दल ने सौर कोरोना के बारे में दिलचस्प जानकारियां पाने के लिए इसरो के चंद्रयान-2 मिशन पर स्थित सौर एक्स-रे मॉनिटर (एक्सएसएम) से मिलने वाले आंकड़ों का अध्ययन किया।

उसने कहा, ‘‘पहली बार सौर कोरोना में एमजी, एआई, एसआई तत्व प्रचुर मात्रा में पाए गए है।’’

अभी एक्सएसएम ही एकमात्र ऐसा उपकरण है जो सूर्य की सॉफ्ट एक्स-रे वर्णक्रमीय माप उपलब्ध कराता है। सबसे महत्वपूर्ण एक्सएसएम हर सेकंड में बहुत अच्छी ऊर्जा रेजोल्यूशन के साथ ऐसे माप उपलब्ध कराता है जो अभी तक किसी भी उपकरण के लिए उत्कृष्ट है।

एक्सएसएम ने ‘सौर न्यूनतम’ की अवधि के दौरान सितंबर 2019 में सूर्य का अवलोकन शुरू किया था जब सूर्य पर बहुत कम धब्बे और सक्रिय क्षेत्र होते हैं। ‘सौर न्यूनतम’ सूर्य के 11 साल के सौर चक्र में कम से कम सौर गतिविधि की अवधि है। इससे एक्सएसएम को लंबी अवधियों के लिए बिना सक्रिय क्षेत्रों के कोरोना का अवलोकन करने का मौका मिल गया।

इसरो ने कहा, ‘‘चंद्रयान-2 ऑर्बिटर और एक्सएसएम उपकरण दोनों बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके कई और रोचक तथा नए नतीजे मुहैया कराने की उम्मीद है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट