निज़ामपतनम (आंध्र प्रदेश),16 मई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को सिर्फ चुनाव के वक्त गरीबों की याद आती है जबकि वह हमेशा गरीबों के कल्याण के बारे में सोचते हैं।
रेड्डी ने कहा कि नायडू सिर्फ चुनाव के दौरान मछुवारे, पिछड़ा वर्ग (बीसी), अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) या अल्पसंख्यक जैसे शब्द बोलते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह गरीबों के लिए जो अच्छे काम कर रहे हैं, विपक्ष के नेता उसे सहन नहीं कर पा रहे हैं।
एक वीडियो लिंक के जरिए मछुआरों को आर्थिक सहायता वितरित करने के कार्यक्रम के इतर निज़ामपतनम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रेड्डी ने कहा कि एससी-एसटी व अल्पसंख्यक समुदाय की स्थिति में सुधार होना चाहिए।
उन्होंने लोगों से उनकी (जगन) सरकार की तुलना नायडू और अन्य से करने के लिए कहा।
रेड्डी ने कहा कि वह नायडू और जन सेना के संस्थापक पवन कल्याण की गठबंधन और चालबाजी की रणनीति के बजाय अच्छे काम, लोगों और भगवान में विश्वास करते हैं।
रेड्डी के मुताबिक, 14 साल तक मुख्यमंत्री रहने के बावजूद जब भी नायडू का नाम लिया जाता है तो लोगों के दिमाग में कोई कल्याणकारी योजना नहीं आती है।
पवन कल्याण पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिनेता एवं नेता दो फिल्मों की शूटिंग के बीच वक्त मिलने पर राज्य आते हैं और कुछ सियासी सभाओं को संबोधित करते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY