देश की खबरें | चंद्रबाबू नायडू ने अमित शाह से मुलाकात कर राज्य और राजनीतिक मामलों पर चर्चा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मंगलवार को मुलाकात कर राज्य से जुड़े मुद्दों पर उनके साथ चर्चा की।
नयी दिल्ली, 15 जुलाई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मंगलवार को मुलाकात कर राज्य से जुड़े मुद्दों पर उनके साथ चर्चा की।
सूत्रों ने बताया कि 45 मिनट की बैठक के दौरान तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख ने राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की। तेदेपा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का प्रमुख सहयोगी दल है।
उन्होंने बताया कि नायडू ने पोलावरम-बनकचेरला परियोजना सहित कई राज्य परियोजनाओं पर चर्चा की। पोलावरम-बनकचेरला परियोजना का उद्देश्य सूखा प्रभावित रायलसीमा के लिए गोदावरी नदी के अतिरिक्त जल का उपयोग करना है।
सूत्रों ने बताया कि नायडू ने नीति आयोग के सदस्य वी के सारस्वत से भी मुलाकात की।
नायडू कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के दो दिवसीय दौरे पर यहां आए हैं।
अपने दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नायडू केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्रियों मनसुख एल मांडविया एवं सी आर पाटिल से मुलाकात करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)