खेल की खबरें | चांदीमल की नाबाद अर्धशतकीय पारी बेकार, दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी20 में श्रीलंका को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका ने एडेन मार्कराम की 33 गेंद में 48 रन की पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 163 रन बनाने के बाद शुक्रवार को श्रीलंका को छह विकेट पर 135 रन पर रोक दिया।

दक्षिण अफ्रीका ने एडेन मार्कराम की 33 गेंद में 48 रन की पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 163 रन बनाने के बाद शुक्रवार को श्रीलंका को छह विकेट पर 135 रन पर रोक दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को रीजा हेंड्रिक्स (38) और अनुभवी क्विंटन डिकॉक (36) ने 73 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन टीम ने 13वें ओवर में 87 रन तक तीन विकेट गंवा दिये। इसके बाद मार्कराम और डेविड मिलर (26 रन) ने तेजी से रन बटोरते हुए टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। दोनों ने 65 रन की साझेदारी की।

मार्कराम ने 33 गेंद की पारी में एक चौका और दो छक्के लगाये जबकि मिलर ने 15 गेंद की पारी में दो चौके और एक छक्का जड़ा।

श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने दो जबकि दुश्मांता चमीरा, महीश थीक्षना और दासुन शनाका ने एक-एक विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज तेजी से रन जुटाने में जूझते रहे।

अविष्का फर्नांडो (11) और चांदीमल ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े लेकिन फर्नांडो के रन आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने अपने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पहली गेंद पर भानुका राजपक्षे को खाता खोले बगैर पवेलियन भेज दिया।  महाराज ने चार ओवर में 19 रन खर्च किये।

चांदीमल ने 54 गेंद की पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाये। चमिका करुणारत्ने 22 रन पर नाबाद रहे।

महाराज के अलावा ब्योन फोर्टीन, एनरिच नॉर्खिया, तबरेज शम्सी और ड्वेन प्रिटोरियस ने एक-एक विकेट लिये।

श्रृंखला का दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड