देश की खबरें | परंपरागत राजनीतिक परिवारों के लोगों के बजाय नये चेहरों को मौका दिया जाए: कंगना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार और अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को कहा कि परंपरागत राजनीतिक परिवारों के लोगों की जगह ‘नए चेहरों’ को मौका दिया जाना चाहिए।

मंडी/शिमला, दो अप्रैल मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार और अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को कहा कि परंपरागत राजनीतिक परिवारों के लोगों की जगह ‘नए चेहरों’ को मौका दिया जाना चाहिए।

द्रंग विधानसभा क्षेत्र के शिवबदर और बल्ह विधानसभा के नेरचौक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रनौत ने कहा कि नए उम्मीदवार खड़े करने के भाजपा के फैसले के कारण कांग्रेस घबरा रही है।

मंडी से वर्तमान सांसद और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पर परोक्ष हमले में रनौत ने कहा, ‘‘परंपरागत राजनीतिक परिवारों के लोगों के बजाय नये चेहरों को अवसर देने का समय है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और राज्य के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह ने पहले लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

हालांकि भाजपा द्वारा रनौत के नाम की घोषणा के बाद प्रतिभा सिंह ने अपने रुख में बदलाव करते हुए कहा कि वह कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों का पालन करेंगी।

माना जा रहा है कि मंडी से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में प्रतिभा सिंह का नाम सबसे आगे है।

कंगना रनौत ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री प्रधान सेवक हैं और देश की सेवा कर रहे हैं तथा मैं इसी भावना से मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता की सेवा करुंगी।’’

कांग्रेस नेताओं के कथित अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी की ‘महिलाओं के बारे में खराब मानसिकता’ को दर्शाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\