देश की खबरें | दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना, पारा मौसम के औसत से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।

नयी दिल्ली, नौ मई मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।

शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2.6 डिग्री कम है।

न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक था तथा सापेक्षिक आर्द्रता 61 प्रतिशत से 48 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने शनिवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।

विभाग ने कहा है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शहर की वायु गुणवत्ता "मध्यम" श्रेणी में दर्ज की गई तथा शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 151 था।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड