Champions Trophy 2025: PCB ने BCCI से मांगा लिखित सबूत, भारत सरकार ने पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने की नहीं दी अनुमति

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि बीसीसीआई इस बात का लिखित सबूत दे कि भारत सरकार ने अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये सुरक्षा कारणों से टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है । पीसीबी के एक सूत्र ने यह बात कही.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ( Photo Credit: Twitter)

Champions Trophy 2025: कराची, 15 जुलाई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि बीसीसीआई इस बात का लिखित सबूत दे कि भारत सरकार ने अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये सुरक्षा कारणों से टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है । पीसीबी के एक सूत्र ने यह बात कही. मेजबान बोर्ड चाहता है कि मामला जल्दी से सुलझाया जाये क्योंकि टूर्नामेंट अगले साल फरवरी मार्च में होना है. आईसीसी की सालाना कांफ्रेंस 19 जुलाई को कोलंबो में होगी जिसमें ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर चर्चा एजेंडे में नहीं है. इसके तहत भारतीय टीम अपने मैच यूएई में खेलेगी. यह भी पढ़ें: BCCI की राह पर निकला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, PCB खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी लीगों में खेलने से रोकने की बना रही योजना- रिपोर्ट

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ अगर भारत सरकार ने अनुमति नहीं दी है तो उसे लिखित में देना होगा और बीसीसीआई को चाहिये कि आईसीसी को वह पत्र तत्काल दे.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम लगातार कह रहे हैं कि बीसीसीआई पांच छह महीने पहले टूर्नामेंट के लिये टीम के पाकिस्तान जाने के बारे में आईसीसी को लिखित में सूचित करे.’’

बीसीसीआई हमेशा से कहता आया है कि पाकिस्तान में खेलने का फैसला सरकार का होगा और 2023 वनडे एशिया कप में भी भारत के मैच हाइब्रिड मॉडल पर श्रीलंका में खेले गए थे. पीसीबी ने चैम्पियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम का मसौदा आईसीसी को सौंप दिया है जिसमें भारत के सारे मैच, सेमीफाइनल और फाइनल लाहौर में होंगे.

भारत और पाकिस्तान का मैच एक मार्च को होना है. टूर्नामेंट 19 फरवरी को कराची में शुरू होगा और फाइनल नौ मार्च को लाहौर में होगा. फाइनल में एक दिन रिजर्व का होगा. बीसीसीआई सू्त्रों की माने तो टीम पाकिस्तान नहीं जाने वाली और ऐसी दशा में आईसीसी प्रबंधन अतिरिक्त बजट आवंटन कर सकता है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड