खेल की खबरें | चैम्पियंस लीग: डॉर्टमुंड की 7-1 से बड़ी जीत, बार्सिलोना, मैनचेस्टर सिटी और आर्सेनल भी जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. डॉर्टमुंड की जीत इस प्रतियोगिता में जर्मनी की किसी टीम की दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले में बायर्न म्यूनिख ने दिनामो जाग्रेब को 9-2 से शिकस्त दी थी।

डॉर्टमुंड की जीत इस प्रतियोगिता में जर्मनी की किसी टीम की दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले में बायर्न म्यूनिख ने दिनामो जाग्रेब को 9-2 से शिकस्त दी थी।

बार्सिलोना के लिये रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने दो गोल दागे जिससे टीम ने यंग बॉयज पर 5-0 से आसान जीत हासिल की। मैनचेस्टर सिटी ने स्लोवन ब्रातिस्लावा को 4-0 से पराजित किया।

मैनचेस्टर सिटी को अपने शुरुआती मैच में इंटर मिलान से 0-0 से ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था तो बार्सिलोना को मोनाको से 2-1 से हार मिली थी।

अन्य मुकाबलों में आर्सेनल ने पेरिस सेंट जर्मेन को 2-0 से पराजित किया। इंटर मिलान ने रेड स्टार बेलग्रेड को 4-0 से और टूर्नामेंट में पदार्पण करने वाले ब्रेस्ट ने भी साल्जबर्ग को इतने ही स्कोर से हराया।

इसके अलावा बेयर लीवरकुसेन ने जर्मनी में एसी मिलान को 1-0 से हराया जबकि स्पोर्टिंग लिस्बन ने पीएसवी आइंडहोवन को और प्राग ने स्टटगार्ट को 1-1 की बराबरी पर रोका।

एपी सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Pitch Report: पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\