देश की खबरें | प्रदेश में तीन नवंबर को होने वाले उप चुनाव में दोनों राष्ट्रीय दलों को रोकना चुनौती : कुमारस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल एस नेता एच डी कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि प्रदेश के दो विधानसभा सीटों पर आगामी तीन नवंबर को होने वाले उप चुनाव में दोनों राष्ट्रीय दलों — कांग्रेस एवं भाजपा — को काबू करना उनकी पार्टी के समक्ष चुनौती होगी और उन्होंने दोनों सीटों पर जीत का भरोसा जताया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 30 सितंबर जनता दल एस नेता एच डी कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि प्रदेश के दो विधानसभा सीटों पर आगामी तीन नवंबर को होने वाले उप चुनाव में दोनों राष्ट्रीय दलों — कांग्रेस एवं भाजपा — को काबू करना उनकी पार्टी के समक्ष चुनौती होगी और उन्होंने दोनों सीटों पर जीत का भरोसा जताया ।

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को प्रदेश के दोनों विधानसभा सीटों — सीरा एवं राजराजेश्वरी नगर— पर उप चुनाव कराने की घोषणा कर चुकी है । इन चुनावों के मतों ​की गिनती दस नवंबर को होगी ।

यह भी पढ़े | बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने कहा- बिहार में NDA गठबंधन के तहत, BJP, JDU, LJP एक साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव: 30 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कुमारस्वामी ने कहा, 'हम क्षेत्रीय दल हैं, हालांकि, देश को हमने प्रधानमंत्री दिया है । हमारी शक्ति कर्नाटक में है ।'

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'इस उप चुनाव में दोनों राष्ट्रीय दलों को काबू करना हमारे लिये चुनौती है । उनकी कपटपूर्ण राजनीति को हराने के लिये हमें रणनीति बनानी होगी और हम मानसिक रूप से इसके लिये तैयार हैं ।'

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कानपुर एनकाउंटर की तरफ किया इशारा, कहा- वह योगी का प्रदेश है कभी भी गाड़ी पलट जाती है.

बाद में उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट करते हुये कहा कि सीरा हमारा अपना विधानसभा क्षेत्र है और राजराजेश्वरी नगर में हमारा प्रभुत्व है। इसलिये इन दोनों सीटों पर जद एस की जीत के बारे में कोई शंका नहीं है और जल्दी ही दोनों सीटों के लिये उचित उम्मीदवारों की घोषणा की जायेगी ।

सीरा के जद एस विधायक बी सत्यनारायण के निधन तथा राजराजेश्वरी नगर में दल बदल कानून के तहत पिछले साल कांग्रेस विधायक एन मुनिरत्ना को अयोग्य करार दिये जाने के बाद दोनों सीटों पर उप चुनाव की आवश्यकता पड़ी है ।

दोनों सीटों पर बड़ी संख्या में वोक्कालिगा आबादी है जिसके बारे में माना जाता है कि ये जद एस के कोर वोट बैंक हैं । इस क्षेत्रीय पार्टी को समुदाय के वोटों में तथा प्राचीन मैसूरू क्षेत्र में आधार बनाये रखने के लिये दोनों सीट जीतना महत्वपूर्ण है जहां, कांग्रेस एक बड़ी चुनौती है ।

कांग्रेस ने सीरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री बी टी जयचंद्र को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जद एस भी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा जल्दी करेगा और इस बात की अटकलें लगायी जा रही है कि दिवंगत विधायक सत्यनारायण के परिवार का सदस्य प्रत्याशी हो सकते है ताकि सहानुभूति वोट मिल सके । भाजपा ने भी यहां से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है ।

राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट से तीनों में से किसी भी दल ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\