जरुरी जानकारी | कोल इंडिया के चेयरमैन ने प्रदूषण रहित कोयला लदान परियोजना की आधारशिला रखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने प्रदूषण रहित कोयला लदान की सुविधा वाली 285.05 करोड़ रुपये की फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी (एफएमसी) परियोजना- लजकुरा साइलो की आधारशिला रखी।

नयी दिल्ली, दो सितंबर कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने प्रदूषण रहित कोयला लदान की सुविधा वाली 285.05 करोड़ रुपये की फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी (एफएमसी) परियोजना- लजकुरा साइलो की आधारशिला रखी।

कोयला मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इस परियोजना की मदद से महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) की प्रेषण क्षमता प्रतिवर्ष 1.5 करोड़ टन बढ़ जाएगी।

बयान में आगे कहा गया कि टिकाऊ खनन के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए एमसीएल कुल 3,600 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय से प्रदूषण मुक्त अत्याधुनिक रेक लोडिंग सिस्टम बनाने के लिए नौ एफएमसी परियोजनाओं को लागू कर रही है।

इन सभी नौ परियोजनाओं से प्रेषण क्षमता प्रति वर्ष 12.6 करोड़ टन बढ़ जाएगी। इनके 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है।

बयान में मुताबिक एमसीएल में बुधवार को एक इनोवेटिव रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम (आरपीएएस) का उद्घाटन भी किया गया। इससे खदानों में ड्रोन के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस