जरुरी जानकारी | सेसेक्स 724 अंक की छलांग से नौ माह के उच्चस्तर पर, निफ्टी 12,100 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर अनिश्चितता के बावजूद वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से बृहस्पतिवार को सेसेंक्स 724 अंक की छलांग के साथ अपने करीब नौ माह के उच्चस्तर पर पहुंच गया। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जब बाजार लाभ के साथ बंद हुए।

मुंबई, पांच नवंबर अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर अनिश्चितता के बावजूद वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से बृहस्पतिवार को सेसेंक्स 724 अंक की छलांग के साथ अपने करीब नौ माह के उच्चस्तर पर पहुंच गया। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जब बाजार लाभ के साथ बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूती के रुख के साथ खुलने के बाद दिनभर सकारात्मक दायरे में रहा। अंत में यह 724.02 अंक या 1.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,340.16 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार शिवशंकर की ईडी हिरासत छह दिन और बढ़ी.

इस साल फरवरी मध्य के बाद सेंसेक्स पहली बार 41,000 अंक से ऊपर बंद हुआ है। सेंसेक्स ने 2020 के कैलेंडर साल में हुए समूचे नुकसान की भरपाई कर ली है। एक जनवरी, 2020 को सेंसेक्स 41,306.02 अंक पर बंद हुआ था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 211.80 अंक या 1.78 प्रतिशत के लाभ के साथ 12,120.30 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | Covid-19 in India: देश में कोविड​​-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छठे दिन भी छह लाख से कम: स्वास्थ्य मंत्रालय.

सेंसेक्स के सभी शेयर लाभ में रहे।

एसबीआई में सबसे अधिक 5.63 प्रतिशत का लाभ रहा। टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और टाइटन के शेयर भी 5.34 प्रतिशत तक चढ़ गए।

इस तरह के संकेत मिल रहे हैं कि डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जोए बाइडेन अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव जीत सकते हैं। हालांकि, सीनेट में रिपब्लिकन का मामूली बहुमत कायम रहने की संभावना है। इन घटनाक्रमों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी रही।

निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि बाइडेन के राष्ट्रपति बनने पर चीन के साथ व्यापार को लेकर विवाद कुछ कम हो सकेगा। विश्लेषकों का मानना है कि रिपब्लिकन के बहुमत वाली सीनेट ऊंचे करों और कड़े नियमनों जैसे उपायों को रोकेगी।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में जाने के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी आई। इसी तर्ज पर घरेलू बाजार भी करीब आठ माह के उच्चस्तर पर पहुंच गए।’’

नायर ने कहा, ‘‘निवेशक उम्मीद कर रहे कि फेडरल रिजर्व की मौजूदा नीतिगत बैठक के दौरान कुछ नए उपायों की घोषणा हो सकती है और अमेरिकी केंद्रीय बैंक नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। कंपनियों के तिमाही नतीजे बेहतर रहने तथा विदेशी बाजारों से प्रवाह बढ़ने से बाजार का भरोसा आगे कायम रहेगा।’’

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 1.74 प्रतिशत तक चढ़ गए।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान के निक्की में भी अच्छी बढ़त दर्ज हुई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी बढ़त में थे।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 40 पैसे की बढ़त के साथ 74.36 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\