जरुरी जानकारी | केंद्र का राजकोषीय घाटा जून अंत में वार्षिक अनुमान का 18.2 प्रतिशत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जून, 2020 की समाप्ति पर राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 2020-21 के बजट अनुमानों का 83.2 प्रतिशत पहुंच गया था। समग्र रूप में इस बार जून के अंत में राजकोषीय घाटा 2,74,245 करोड़ रुपए था।

जून, 2020 की समाप्ति पर राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 2020-21 के बजट अनुमानों का 83.2 प्रतिशत पहुंच गया था। समग्र रूप में इस बार जून के अंत में राजकोषीय घाटा 2,74,245 करोड़ रुपए था।

सरकार का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2021-22 की समाप्ति पर राजकोषीय घाटा 15,06,812 करोड़ रुपए या सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 6.8 प्रतिशत रहेगा।

वर्ष 2020-21 में राजकोषीय घाटा या व्यय एवं राजस्व के बीच अंतर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 9.3 प्रतिशत था। यह फरवरी में पेश किए बजट के संशोधित बजट अनुमान के 9.5 प्रतिशत से कम रहा जो राजकोषीय स्थिति में सुधार का परिणाम है।

सीजीए के आंकड़े के मुताबिक केंद्र की कुल प्राप्तियां जून, 2021 के अंत तक 5.47 लाख करोड़ रुपए रहीं जो 2021-22 के बजट में कुल प्राप्ति के अनुमान का 27.7 प्रतिशत है। इसमें 4.12 लाख करोड़ रुपए कर राजस्व (केंद्र का शद्ध हिस्सा), 1.27 लाख करोड़ रुपए का गैर कर राजस्व और 7,402 करोड़ रुपए का गैर रिण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। गैर रिण पूंजीगत राजस्व में 3,406 करोड़ रुपए रिण की वसूली और 3,996 करोड़ रुपए की विनिवेश आय के हैं।

पिछले वित्त वर्ष (2020-21) की इसी अवधि के दौरान प्राप्तियां बजट अनुमान का 6.8 प्रतिशत थीं।

सीजीए की रिपोर्ट के अनुसार जून तक सरकार ने करों में राज्यों को हिस्से के रूप में 1,17,524 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। इस दौरान केंद्र का कुल व्यय 8.21 लाख करोड़ रुपए (बजट अनुमानों का 23.6 प्रतिशत) रहा। जिसमें से 7.10 लाख करोड़ रुपए राजस्व खाते और 1.11 करोड़ रुपए पूंजी खाते से व्यय किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)