देश की खबरें | पेट्रोल-डीजल पर कर में कटौती का केंद्र का दावा ‘‘निराधार, फर्जी’’: तेलंगाना के वित्त मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर ईंधन की कीमतों में कमी के नाम पर ‘‘ठगने’’ का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल पर उपकर को 2014 के स्तर पर लाया जाना चाहिए।

हैदराबाद, 22 मई तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर ईंधन की कीमतों में कमी के नाम पर ‘‘ठगने’’ का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल पर उपकर को 2014 के स्तर पर लाया जाना चाहिए।

हरीश राव ने कहा कि केंद्र द्वारा ईंधन पर कर में कटौती करने के सभी दावे निराधार और फर्जी हैं और वह चाहते हैं कि केंद्र सरकार करों को पूरी तरह से कम करे।

हरीश राव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्र अभी भी डीजल पर 7.40 रुपये और पेट्रोल पर 16.40 रुपये प्रति लीटर उपकर के रूप में वसूल रहा है। उपकर को 2014 के स्तर पर वापस लाएं और फिर बात करें। तेलंगाना में 2014 और अब के बीच मूल्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।’’

उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यदि आप ईमानदार हैं, तो पेट्रोल और डीजल पर उपकर को 2014 के स्तर पर वापस लाएं, जब केंद्र में भाजपा सत्ता में आई थी।’’

इस बीच, केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने राज्य में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति की सरकार से पेट्रोलियम की कीमतों पर करों को कम करने का आग्रह करते हुए कहा कि यहां कीमतें देश में सबसे ज्यादा हैं।

ईंधन उत्पादों की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनजीवन पर पड़ रहे असर को देखते हुए सरकार ने शनिवार को पेट्रोल एवं डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये एवं छह रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने की घोषणा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट