देश की खबरें | दिल्ली में चार मंदिरों को ध्वस्त करेगा केंद्र, आप ने किया दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राष्ट्रीय राजधानी में ''बुलडोजर राजनीति'' करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में चार मंदिरों को ध्वस्त करने का कदम उठाया है।

नयी दिल्ली, तीन मई आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राष्ट्रीय राजधानी में ''बुलडोजर राजनीति'' करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में चार मंदिरों को ध्वस्त करने का कदम उठाया है।

यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप नेता आतिशी ने कहा कि केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने इन चार मंदिरों को ''ध्वस्त किये जाने का नोटिस'' भेजा है। आतिशी ने चेतावनी देते हुए कहा, दिल्ली के लोग ऐसी ''गुंडागर्दी'' को ''सहन'' नहीं करेंगे।

कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस तरह की कार्रवाई के लिए ''उचित प्रक्रिया'' का पालन किए बिना इन चार मंदिरों को ध्वस्त करने के लिए नोटिस जारी किया है।

उन्होंने आरोप लगाया, ''भाजपा पिछले कई दिनों से दिल्ली में बुलडोजर की राजनीति कर रही है। इसके नेता और पार्षद पैसे नहीं देने पर लोगों को उनके मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलाने की धमकी दे रहे हैं।''

उन्होंने कहा, ''भाजपा की गुंडागर्दी, रंगदारी और बुलडोजर की राजनीति अब दिल्ली के मंदिरों के दरवाजे तक पहुंच गई है।''

आप नेता ने केंद्रीय मंत्रालय के नोटिस की प्रतियां भी दिखाईं, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया किया कि इन्हें अधिकारियों ने चार में से तीन मंदिरों के प्रवेश द्वार पर चिपकाया था। इनमें सरोजिनी नगर क्षेत्र में प्राचीन शिव मंदिर, एच ब्लॉक में साई मंदिर और जे ब्लॉक में शनि मंदिर शामिल है।

आम आदमी पार्टी ने हाल में कहा था कि केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने दिल्ली के श्रीनिवासपुरी में मंदिर परिसर में अवैध संरचनाओं को ध्वस्त करने के अपने कदम के तहत मंदिर में रहने वालों को बेदखली का नोटिस जारी किया था।

इस कदम की निंदा करते हुए, आतिशी के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने 23 अप्रैल को श्रीनिवासपुरी में नीलकंठ महादेव मंदिर के पास विरोध प्रदर्शन किया था और केंद्र को इसे नहीं गिराने देने का संकल्प लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट